शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020

नीति के दोहे (मुक्तक)









[© अशर्फी लाल मिश्र ,अकबरपुर,कानपुर ]

राज्य  हित में कांटे भी, बन जाते  है फूल। 
अरावलीय    पहाड़ियाँ ,राणा के अनुकूल।।

केहरि छोड़े न सुभाव , कितना   बूढा     होय। 
हिंसा उसके  मूल  में ,कभी न सात्विक होय।।






गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

नीति के दोहे (मुक्तक)

डिजिटल भारत है आज ,फिर भी धीमा काम।
चाल   वही   है    पुरानी , शासन  हो बदनाम।।


मानवता अब मर चुकी , वोट   बैंक   की    बात।
राष्ट्र   हित  पीछे  हुआ , हो निज हित  की बात।।

© Poet : Asharfi Lal Mishra , Akbarpur, Kanpur .


शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

मन को झकझोरें प्यारी तितलियां

Asharfi Lal Mishra 










आयो  वसंत   मन  मोहैं   तितलियां ।
उड़ती तितलियाँ मटकती तितलियां ।।

पथ पर  बल खाती  मोहैं  तितलियां ।
बनन में बागन  में उड़ती तितलियां ।।

कुंजन  में  बैठ  वे  झाँकें  तितलियां ।
मन में रस  भरती प्यारी  तितलियां ।।

लोगों  के  मन  को  मोहैं  तितलियां ।
हर   कोई    चाहे   पकड़ूँ   तितलियां ।।

 पकड़ में  जब  आ  जाती तितलियां ।
 बेरहम दिल  मसल  देते तितलियां  ।।

प्यारी तितलियाँ कोमल तितलियां  ।
मन को  झकझोरें प्यारी तितलियां ।।

© कवि : अशर्फी लाल मिश्र , अकबरपुर ,कानपुर।


सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

नीति के दोहे (मुक्तक)

 
 
पवन बिगड़ी बसंत की , करिये प्रातः सैर।
शरीर होय वायु मुक्त , 'लाल' मनाये खैर।।

चुनाव  आते    फूटता , जातिवाद नासूर।
ध्रुवीकरण हो मतों का ,प्रयास हो भरपूर।।

© कवि : अशर्फी लाल मिश्र , अकबरपुर ,कानपुर।



मंगलवार, 21 जनवरी 2020

नीति के दोहे (मुक्तक )

Asharfi Lal Mishra










राजनीति 
मुजरिम    से   नेता     होय , पावै    आदर    भाव। 
जिमि तांबा मिलि कनक में , बिकै कनक के भाव।। 

राजनीति में प्रविशि कर , वाणी रगड़  नहाय। 
जीवन का सब मैल धुलि ,उत्तम कीरत पाय।।

© कवि : अशर्फी लाल मिश्र , अकबरपुर , कानपुर। 

बुधवार, 8 जनवरी 2020

है कोई मेरा जो ताप नापै (मुक्तक )

Asharfi Lal Mishra










है  कोई   मेरा  जो  ताप  नापै।
कड़क   सर्दी   में  हाड़    कापै।।

दिनकर         भी           कापै। 
हिमकर        भी          कापै।। 

उडगन की  कोई  मिशाल  नहीं। 
अग्नि   में  भी अब   ताप  नहीं।।

शैया  भी  अब  तो  हिम में डूबी।
अब तो लगता जीवन नैया डूबी।।

है   कोई  मेरा   जो  ताप   नापै।
कड़क   सर्दी    में    हाड़   कापै।। 

© कवि ; अशर्फी लाल मिश्र ,अकबरपुर ,कानपुर। 

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

नीति के दोहे मुक्तक


Asharfi Lal Mishra 











मशीन

कलयुग में कल की धूम ,कल से होते काम। 
कल से जाए संदेशा  , कल से निकलें दाम।।
 
काला धन 

काले धन से खुल रहे , राजनीति के द्वार। 
जनता को गुमराह कर , चाह सदन दरबार।। 

© कवि : अशर्फी लाल मिश्र ,अकबरपुर ,कानपुर। 

भार्गव राम खण्डकाव्य - 62

  लेखक : अशर्फी लाल मिश्र, अकबरपुर, कानपुर अशर्फी लाल मिश्र (1943-----) भगवन भार्गव राम  आश्रम में, प्रवीण  द्रोण  दिव्यास्त्र ज्ञान में। अन...