रविवार, 29 मई 2022

नीति के दोहे मुक्तक

 --अशर्फी लाल मिश्र

अशर्फी लाल मिश्र






पाप

हिय में जिसके पाप हो, तीरथ गये न शुद्ध।

मदिरा घट तपाये से, फिर भी रहे अशुद्ध।। 

मान

वृक्ष  एक  के  पुष्पों से , विपिन सुवासित जान।

वैसे  हि  सु   संतान  से, कुल का जग में  मान।।

सफलता का मंत्र

चुप से मिटे कलह सदा,  दरिद्रता       उद्योग।

जाग्रत का ही भय मिटे, यह जानत सब लोग।।

--अशर्फी लाल मिश्र, अकबरपुर, कानपुर।


5 टिप्‍पणियां:

भार्गव राम खण्डकाव्य - 62

  लेखक : अशर्फी लाल मिश्र, अकबरपुर, कानपुर अशर्फी लाल मिश्र (1943-----) भगवन भार्गव राम  आश्रम में, प्रवीण  द्रोण  दिव्यास्त्र ज्ञान में। अन...