शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

पैरों में लगी महावर आज

 --अशर्फी लाल मिश्र 

अशर्फी लाल मिश्र






बसंत भी आ धमका,

दल  बल  के   साथ।

सुरभित  पवन    भी ,

दे रहा उसका साथ।।


अवनि आज पीत बसना,

मुदित हो रही साथ साथ ।

टेसू   उत्सुक  दिखें आज,

केसरिया झंडा लिए हाथ।।


घर  घर   में  उत्सव  दूना,

बन  रहीं   रंगोली  आज।

युवतियां दिखें पीत बसना,

पैरों में लगी महावर आज।।


--अशर्फी लाल मिश्र, अकबरपुर, कानपुर।



12 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत शानदार रचना है sir
    आज आपको पहली बार पढा। बहुत अच्छा लगा।

    मेरे ब्लॉग तक भी पधारें - समय साक्षी रहना तुम by रेणु बाला

    जवाब देंहटाएं
  2. बसंत के रंगों से सराबोर रचना

    जवाब देंहटाएं

जागो जागो लोक मतदाता

  कवि एवं लेखक - अशर्फी लाल मिश्र, अकबरपुर, कानपुर। अशर्फी लाल मिश्र (1943-----) जागो जागो लोक मतदाता, मतदान  करो  तुम  बार बार। जनतन्त्र  म...