शुक्रवार, 13 जून 2025

विप्र सुदामा - 72

 लेखक : अशर्फी लाल मिश्र, अकबरपुर, कानपुर।

अशर्फी लाल मिश्र (1943------)







लेट गये  थे  निज शैय्या पर,

बिन बोले कान्हा  गये महल।

भामा  लाईं धाय मोहन भोग,

रुक्मिणी लिये  शीतल जल।।


नाथ   करिये  अब जलपान ,

सम्मुख खड़ी करबद्ध भामा।

कैसी  देवि  हैं  मेरी  सुशीला,

अरु कैसे ब्रह्मज्ञानी सुदामा?


कैसा  मिलन  रहा मीत से , 

कीन्हा कैसा स्वागत मीत?

किस भाव  से  मिले सखा,

अरु  कैसी हुई  विदाई थी?


नाथ  आप  जब  पहुँचे होंगे,

 मीत  धाय  गले  मिले होंगे?

अंशुवन  धार  बह  रही होगी,

शब्द न निकला होगा मुख से?


कुछ  मुझे  बताने लायक,

मीत ने  कोई  प्रश्न किया?

क्या ब्रह्मज्ञानी विप्र देव ने,

मुझ दासी को  याद किया?

लेखक: अशर्फी लाल मिश्र, अकबरपुर, कानपुर।©


4 टिप्‍पणियां:

विप्र सुदामा - 73

  लेखक : अशर्फी लाल मिश्र अकबरपुर, कानपुर। अशर्फी लाल मिश्र ( 1943----) अभी कान्ह चुप चाप पड़े थे, मुख से निकलहि  शब्द नहीँ। भामा के प्रश्नों...