शनिवार, 15 जुलाई 2023

प्रक्षेपण हुआ चंद्रयान तीन का

 -- अशर्फी लाल मिश्र,, अकबरपुर, कानपुर।

अशर्फी लाल मिश्र 






प्रक्षेपण हुआ चंद्रयान तीन का,

दूरदर्शन पर भारत उमड़ पड़ा।

श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से,

 जब  दहाड़  लगाते  यान  उड़ा।।

एक तरफ थी करतल ध्वनि,

दूजे  गड़गड़ाहट   यान   की।

वैज्ञानिकों  की कड़ी  मेहनत,

भारत    के     सम्मान    की।।

इक  दिन  होगा  सपना पूरा,

मानव    जीवन    चांद   पर।

होटल   होंगे   बस्ती    होंगी,

रिश्ते     होंगे       चांद    पर।।

-- लेखक एवं रचनाकार : अशर्फी लाल मिश्र,अकबरपुर, कानपुर।©


6 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी रचना चर्चा मंच ब्लॉग पर रविवार 16 जुलाई 2023 को

    'तिनके-तिनके अगर नहीं चुनते तो बना घोंसला नहीं होता (चर्चा अंक 4672)

    अंक में शामिल की गई है। चर्चा में सम्मिलित होने के लिए आप भी सादर आमंत्रित हैं, हमारी प्रस्तुति का अवश्य अवलोकन कीजिएगा।

    जवाब देंहटाएं
  2. जय हो!!!राष्ट्र की अप्रितम उपलब्धि और कर्मयोगी वैज्ञानिकों का सफल अनुसंधान ,उस पर गर्वोन्मत कवि का सुन्दर भाष्य!!।बधाई मिश्रा जी अनमोल पल को कविता में सजाने के लिए 🙏

    जवाब देंहटाएं

दहशत में मानवता

  लेखक एवं रचनाकार : अशर्फी लाल मिश्र, अकबरपुर, कानपुर।©  अशर्फी लाल मिश्र (1943-------) मानवता आज दहशत में, चहुँ ओर मचा  हाहाकार। दानवता अब...